How To Look Younger | वर्षों तक सुंदर, आकर्षक और जवान दिखने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे | FITNESS CLUES - Health Tips In Hindi

How To Look Younger | वर्षों तक सुंदर, आकर्षक और जवान दिखने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

How To Look Younger | वर्षों तक सुंदर, आकर्षक और जवान दिखने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे | By Fitness Clues


How To Look Younger: पुरुष हो या महिला कोई भी बूढ़ा नहीं दिखना चाहता है। हर कोई हमेशा जवान रहना (Look Younger) चाहता है। लेकिन बढ़ती हुई उम्र को छुपा पाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियां जैसे- सफेद बाल, चेहरे पर झाइयां, ढीली त्वचा साफ नजर आने लगती है। जवान (Look Younger) दिखने के लिए लोग क्रीम और दवाओं का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन आपको सालों तक सुंदर और जवान (Look Younger) दिखने के आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं l
how to look younger,skin care tips,Beauty tips
How to look younger

सदा जवान रहने (Look Younger) के लिए अपनाएं ये नुस्खे / Look Younger

1. जवान रहने (Look Younger) के लिए सबसे पहले शरीर का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है। इसीलिए आप प्रतिदिन एक आवले का सेवन जरूर करें। आंवले के सेवन से उम्र बढ़ने की क्रिया धीरे-धीरे होती है।
2. आप रोज पपीते के टुकड़े से चेहरे पर मसाज करें और फिर चेहरे को धो ले। इससे आपके चेहरे पर जमा धूल मिट्टी के कण साफ हो जाते हैं। उसी के साथ झाइयां दूर होने लगती हैं और आपके चेहरे पर निखार आने लगता है।
3. यदि आप डार्क चॉकलेट को थोड़ी मात्रा में खाएं, तो आप का फैट कम होने लगता है। साथ ही साथ आपके बाल और स्किन भी चमकदार रहती है।
4. यदि कोई व्यक्ति ज्यादा चिंता करता है या गुस्से में रहता है, तो वो समय से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। इसीलिए आपको तनाव कम करना चाहिए और इसके लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले।
5. मछली के तेल से आपकी मांसपेशियों में ताकत बढ़ती है और आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी धीमी हो जाती है।
how to look younger,skin care tips,Beauty tips
How to look younger

6. अलसी के सेवन से आप लंबे समय तक जवान (Look Younger) रह सकते हैं। क्योंकि अलसी में ओमेगा फैटी एसिड भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। आप अलसी के बीजों का चूर्ण बनाकर रोज सुबह-शाम पानी के साथ लें। ये मछली के सेवन करने जितना ही लाभकारी होता है।
7. आप प्रतिदिन दो से तीन बूंद गुलाब जल, तीन से चार बूंदे ग्लिसिरीन और आधा चम्मच नींबू मिलाकर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी चेहरे की झाइयां हटाने लगती है और त्वचा में भी निखार आने लगता है।
8. गेहूं का ज्वारा को पृथ्वी पर उपलब्ध संजीवनी बूटी माना जाता है। आवलें की भांति ही गेहूं के जवारे में भी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। साथ ही साथ यदि आप गेहूं के ज्वारे का सेवन करते हैं, तो आप सेहतमंद भी रहेंगे।
9. नारियल के सेवन से आपके शरीर में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं। साथ ही साथ आपकी स्किन पर नमी भी बनी रहती है। आप नारियल के दूध और कच्चे नारियल के फेसपैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, उसके बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा निखरने लगेगा ।
10. आप रात को मूंग की दाल भिगो दें। उसमें अंकुर निकल आए, तो उसे चबा चबाकर खाएं। इससे भी आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।


जवान (Look Younger) दिखने के लिए ले योग का सहारा / Look Younger

1. यदि आप यदि आप लंबे समय तक जवान (Look Younger) और सुंदर दिखना चाहते हैं, तो आप प्रतिदिन एक्सरसाइज और योगा करें। रोज योग करने से आपके चेहरे पर से झाइयां हटाने लगती हैं। योगा और एक्सरसाइज आपके चेहरे पर झाइयां आने से रोकता है।
2. आप अंग्रेजी के अक्षर और को प्रतिदिन 10 से 15 बार बोले। इससे आपका चेहरा एक बार सिकुड़ेगा और एक बार फैलेगा। प्रतिदिन ऐसा करने से आपके चेहरे पर से झाइयां दूर होने लगेंगी।
3. शरीर को स्वस्थ, सुंदर और आकर्षक रखने के लिए प्रतिदिन सुबह सैर पर जाएं, व्यायाम करें और अपनी दिनचर्या में योगा को जरूर शामिल करें।
how to look younger,skin care tips,Beauty tips
How to look younger

सदा जवान (Look Younger) रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. यदि आप लंबे समय तक जवान (Look Younger) देखना चाहते हैं, तो आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके साथ ही आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
2. अधिक उम्र तक जवान दिखने (Look Younger) के लिए आप योगा और व्यायाम करें।
3. भोजन करने के पश्चात आपको पानी नहीं पीना चाहिए।
4. आपको धूम्रपान, शराबी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
5. रात को सोने से पहले प्रतिदिन तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखें और सुबह खाली पेट पानी का सेवन करें। इससे आपको गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी और आपके चेहरे पर भी चमक आएगी।
6. आपको ज्यादा मीठा और ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
7. लंबे समय तक जवान रहने (Look Younger) के लिए बॉडी की फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन भी बहुत जरूरी है। इसीलिए आप खुद को एक्टिव रखें और मेडिटेंशन अवश्य करें।

तो आज इस पोस्ट में हमने आप लोगो को ये जानकारी दी है की किस प्रकार आप लम्बे समय तक जवान (Look Younger), सुन्दर और आकर्षक दिख सकते है । यदि आप लम्बे समय तक जवान (Look Younger) दिखना चाहते है तो इस पोस्ट में बताए गए टिप्स को जरूर अपनाए ।

यदि इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में अपने सवाल कर सकते है । हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे ।

धन्यवाद !
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment