Side Effects Of Antibiotics | एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से हो सकती है पेट से संबंधित कई बीमारियां, जाने किससे ज्यादा खतरा | FITNESS CLUES - Health Tips In Hindi

Side Effects Of Antibiotics | एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से हो सकती है पेट से संबंधित कई बीमारियां, जाने किससे ज्यादा खतरा

Side Effects Of Antibiotics | एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से हो सकती है पेट से संबंधित कई बीमारियां, जानिए कौन-कौन से है खतरे


Side Effects Of Antibiotics: आजकल लोगों के रहन-सहन, खान-पान और जीवन शैली में काफी परिवर्तन आ गया है। लोग आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सर-दर्द, पेट दर्द या बुखार होने पर बिना डॉक्टर की परामर्श के एंटीबायोटिक (Antibiotics) दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। इससे आपको डायरिया, पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि आप गलत एंटीबायोटिक दवाएं ले लेते हैं, जिन दवाओं से आपको एलर्जी भी होती है (Side Effects Of Antibiotics)। डॉक्टरों का कहना है कि एंटीबायोटिक दवाओं का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आप के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
Side Effects Of Antibiotics, viral infection
Side Effects Of Antibiotics


Side Effects Of Antibiotics

नारायण सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर डॉक्टर सतीश कौल का कहना है कि यदि आप जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं, तो आपके स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपको पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। गलत एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन आपके लिए एक बड़ी परेशानी का कारण भी बन सकता है।

आगे उन्होंने बताया कि जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं लेना से आपको कई गंभीर स्वास्थ्य (Health) समस्याएं भी हो सकती हैं। इससे आपके शरीर में होने वाला इन्फेक्शन भी जल्दी ठीक नहीं हो पाता। यदि आप किसी एंटीबायोटिक दवा का लगातार बिना डॉक्टर के परामर्श से सेवन करते हैं, तो आपको कई रोगों का खतरा हो सकता है।
Side Effects Of Antibiotics, viral infection
Side Effects Of Antibiotics

डॉ सतीश कौल आगे बताते हैं कि विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य समस्याओं मे एंटीबायोटिक प्रतिरोधक क्षमता की समस्या को एक बताया है। हममें से अधिकांश लोग एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग और उनके फंक्शन के बारे में ठीक प्रकार से नहीं जानते। जिससे कि इस समस्या का समाधान हो सके। हमें इस समस्या को बहुत ही ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।


According To WHO Report, Antibiotics Are Useful For Prevention And Treatment Of Infection

WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक एंटीबायोटिक दवाएं संक्रमण को रोकने और इलाज के लिए उपयोगी होती हैं। इन दवाओं का उपयोग तब तक ही कारगर रहता है जब तक बैक्टीरिया (Bacteria) अपना स्वरूप नहीं बदल लेते। WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक जरूरत से ज्यादा या जरूरत के बिना एंटीबायोटिक दवा लेने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है । जो आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।

Antibiotics Infections

कभी-कभी एंटीबायोटिक दवाओं (Medicine) के संक्रमण से लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराने के बावजूद भी मरीज की मौत हो जाती है। ये संक्रमण (Infections) देश में किसी भी आयु के लोगों को हो सकता है।

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के मेडिसिंस डॉ अरविंद अग्रवाल का कहना है कि आजकल लोगों में सिर-दर्द, पेट दर्द और बुखार की समस्या आम बात है । लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए बिना डॉक्टर के परामर्श के ही कोई भी एंटीबायोटिक (Antibiotics) दवा ले लेते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि वे बिना आवश्यकता के ही एंटीबायोटिक दवाओं को लगातार लेते रहते हैं। यदि आप बिना जरूरत के और नियमित रूप से एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करेंगे, तो आपके शरीर में माइक्रोब्स को स्वयं ही को बदल देंगे जिससे एंटीबायोटिक उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाती।
Side Effects Of Antibiotics, viral infection
Side Effects Of Antibiotics

उनका कहना है कि एंटीबायोटिक (Antibiotics) प्रतिरोध क्षमता कहलाती है। यदि आप एंटीबायोटिक दवाओं का जरूरत से अधिक उपयोग करते हैं, तो सबसे प्रभावी एंटीबायोटिक दवाएं का भी आप पर कोई असर नहीं होता है। ये बैक्टीरिया अपने आप को इस प्रकार परिवर्तित कर लेते हैं कि दवा में उपलब्ध केमिकल, इंफेक्शन हटाने वाली किसी भी इलाज पर कारगर नहीं होती या तो इसका असर पड़ता नहीं है या बिल्कुल ही समाप्त हो जाता है।
डॉ अरविंद अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकार के बैक्टीरिया दवाइयों से आपको तो बचाते हैं। साथ ही साथ अपनी संख्या को और अधिक बढ़ाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है। एंटीबायोटिक (Antibiotics) दवाएं बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों को दूर करने के लिए ली जाती है। इन दवाओं से आप सर्दी, बुखार और वायरल इनफेक्शन को खत्म नहीं कर सकते हैं ।


आज इस पोस्ट में हमने आपको ये जानकारी दिया है की बिना डॉक्टर के परामर्श के हमें एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) का सेवन नहीं करना चाहिए । वर्ना हमें पेट से सम्बंधित कई प्रकार की बीमारिया हो सकती है । आप भी अधिक एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) के सेवन से बचे ।

यदि इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई सवाल हो तो आप COMMENT बॉक्स में अपने सवाल कर सकते है । हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे ।

धन्यवाद !
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment