How To Reduce Belly Fat | तेजी से पेट कम करने के लिए अपनाए ये 10 बेहतरीन उपाय | FITNESS CLUES - Health Tips In Hindi

How To Reduce Belly Fat | तेजी से पेट कम करने के लिए अपनाए ये 10 बेहतरीन उपाय

How To Reduce Belly Fat | तेजी से पेट कम करने के लिए अपनाए ये 10 बेहतरीन उपाय | By Fitness Clues


How To Reduce Belly Fat: लोगों के अच्छे स्वास्थ्य (Health) के लिए उनके आहार की अहम भूमिका होती है। आजकल की व्यस्त जीवन शैली के कारण लोगों की गतिविधियां लगातार कम होती जा रही है। लगातार बैठे रहने के कारण और ठीक प्रकार से व्यायाम ना करने के कारण लोगों के पेट के हिस्से के आस-पास फैट चर्बी के रूप में जमा हो जाता है। लोग पेट के आस-पास जमा चर्बी को कम करने के लिए ( Reduce Belly Fat) बहुत सारे उपाय करते हैं । जिसमें इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
How To Reduce Belly Fat, How to reduce weight
How To Reduce Belly Fat


अक्सर ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोगों के हाथ-पैर तो पतले होते हैं लेकिन उनके पेट के आस-पास चर्बी जमा होने के कारण वे काफी मोटे लगते हैं। पेट के आस-पास चर्बी (Cholestrol) का जमना बेहद ही नुकसानदायक है। इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही ये आपके स्टाइल और लुक को भी बिगाड़ सकती है। आज के इस लेख में हम आपको पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने के उपायों ( Reduce Belly Fat) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं ।

1. खाना खाने के बाद पानी पीना

अक्सर लोग खाना खाने के बाद पेट भर कर पानी पी लेते हैं । जो कि पेट निकलने का मुख्य कारण है। हमेशा ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद आपको पानी पीना चाहिये।
यदि आपको खाना खाने के दौरान बहुत अधिक प्यास लग रही है, तो आप थोड़ा सा पानी पी सकते हैं। यदि आप खाने से पहले पानी पीते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए लाभदायक है। इस प्रकार आप अपने पेट को कम कर सकते है (Reduce Belly Fat) । 

2. थोड़ी-थोड़ी देर बाद खाएं खाना

लोग अक्सर दिन में तीन बार खाना खाते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको दिन भर में 2 से 3 घंटे बाद आपको थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बढ़ता है और आपको ऊर्जा भी मिलती है। आपको खाने में अधिक प्रोटीन का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रोटीन पचने में सहायक होता है और इससे आपका पेट भी ठीक प्रकार से भरा रहता है। प्रोटीन के रूप में आप अंडे का सफेद भाग, दूध और दही व ताजा सब्जियां ले सकती है। इस तरह भी आप अपना मोटापा काम कर सकते है (Reduce Belly Fat) ।

3. फायदेमंद है शहद 

शहद के बारे में तो आप जानते ही होगे। आपको बता दें कि गर्म पानी में शहद डालकर पीने से पेट की चर्बी कम (Reduce Belly Fat) होती है। यदि आप प्रतिदिन गुनगुने पानी में शहद का सेवन करते हैं, तो आपको जल्द ही फर्क दिखाई देने लगेगा।
How To Reduce Belly Fat, How to reduce weight
How To Reduce Belly Fat

4. पिएं ग्रीन टी

यदि यदि आप चाय पीने के बहुत शौकीन है, तो आपको दूध और चीनी से बनी चाय के बजाय एंटीऑक्सीडेंट तत्व से भरपूर ग्रीन टी को पीना चाहिए। ग्रीन टी में थायनाइन नामक एमिनो एसिड पाया जाता है । जो आपके मस्तिष्क में कैल्शियम का प्रवाह करता है। साथ ही साथ आपको भूख भी कम लगती है।

➤ ये भी पढ़े: Fast Food कार्नर के नजदीक रहने वालो में मोटापा, BP, और हार्ट अटैक का खतरा होता है सबसे अधिक


5. सुबह सैर पर जाए

सुबह उठते ही आपको 15 से 20 मिनट और रात को खाने के बाद जरूर टहलना चाहिए। इससे आपके पेट के पास जमा चर्बी कम होती है (Reduce Belly Fat) । प्रतिदिन टहलने से आपकी 25 प्रतिशत ऊर्जा खर्च हो जाती है। 
How To Reduce Belly Fat, How to reduce weight
How To Reduce Belly Fat


6. व्रत करें

अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका व्रत रखने का है। यदि आप सप्ताह में 1 दिन व्रत रखते हैं, तो आप आसानी से अपने आप को फिट रख सकते हैं। व्रत के दौरान आप तरल पदार्थों और दूध, फल, सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं। इस तरह भी अपने पेट को कम (Reduce Belly Fat) किया जा सकता है ।

7. रखें खान-पान का ख्याल

आजकल की व्यस्त जीवनशैली में लोग बाजार के बने खाद्य पदार्थों का अत्यधिक उपयोग करते हैं। इससे आपके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। इसके बजाय आपको घर पर ही बनी रोटियां और कुछ बादाम के टुकड़े खाने से आपको पूरी ऊर्जा मिल जाएंगी। 

8. पूरी नींद लेना है आवश्यक

व्यायाम योगा और संतुलित आहार के साथ-साथ आपको पूरी नींद लेना भी आवश्यक है। यदि आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो आप पर तनाव बढ़ने लगता है । जो आपके हार्मोन को खाने के लिए प्रेरित करता है। जिस कारण आपके पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। इस तरह पूरी नींद लेने से भी मोटापा कम (Reduce Belly Fat) होता है ।
How To Reduce Belly Fat, How to reduce weight
How To Reduce Belly Fat


9. जरूरी है योगा

पेट के आसपास जवाब चर्बी को कम (Reduce Belly Fat) करने के लिए आपको प्रतिदिन सुबह योग करना चाहिए। इसके साथ ही योग करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं। जैसे की सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, वज्रासन जैसी कई क्रियाएं कर सकते हैं।

10. करें बॉल एक्‍सरसाइज

आफ पीठ के बल धरती पर सीधा लेटे। एक्सरसाइज वाली बड़ी बॉल को लेकर दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं इसके बाद आप हाथ की बोल को पैर से पकड़ने का प्रयास करें। इस प्रक्रिया को आप प्रतिदिन 10 से 12 बार दोहराएं। प्रतिदिन ऐसा करने से आपके पेट के पास जमा अत्यधिक चर्बी दूर (Reduce Belly Fat) होने लगती है।

आज इस पोस्ट में हमने आपको पेट को कम करने (How to Reduce Belly Fat) के 10 तरीके के बारे में जानकारी दिया है। इन तरीको को अपनाकर आप भी अपने पेट को बहुत ही जल्द कम (Reduce Belly Fat) कर सकते है ।

यदि इस पोस्ट से सम्बंधित आपका कोई भी सवाल हो तो आप COMMENT बॉक्स में अपने सवाल बे झिझक कर सकते ही हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे ।

धन्यवाद !

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments:

  1. Please read full article then you know better how to reduce stomach fat.

    ReplyDelete